मुंबई TATA Capital ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹4,641 करोड रुपए, यह कैसे बना LIC का सबसे बड़ा खरीदार?

TATA Capital IPO: एंकर निवेशकों से ₹4,641 करोड़ जुटाए, अब तक का सबसे बड़ा NBFC issue
Mumbai: The Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार, TATA Capital ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से ₹4,641 करोड़ की राशि सफलतापूर्वक जुटा ली है। यह कदम IPO के औपचारिक रूप से खुलने से ठीक पहले उठाया गया है।

कंपनी की IPO समिति ने एंकर निवेशकों को ₹326 प्रति शेयर के भाव पर 14.23 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंज़ूरी दे दी है। इस मूल्य में ₹10 के अंकित मूल्य पर ₹316 का प्रीमियम शामिल है। एंकर सब्सक्रिप्शन से जुटाई गई यह राशि, कंपनी के ₹15,511 करोड़ के कुल IPO आकार का लगभग 30% हिस्सा कवर करती है।

एंकर निवेशकों की ज़बरदस्त मांग:


इस issue को दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक और घरेलू निवेशकों से शानदार मांग मिली है।

सबसे बड़ी एंकर निवेशक के रूप में, LIC सबसे आगे रही, जिसने 2.14 करोड़ शेयर खरीदे। यह आवंटित एंकर बुक का लगभग 15% हिस्सा है।

अन्य मुख्य वैश्विक प्रतिभागियों में मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley), गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), अमांसा होल्डिंग्स (Amansa Holdings), नोमुरा (Nomura) और गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (Government Pension Fund Global) जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन विदेशी निवेशकों ने सामूहिक रूप से एंकर बुक का एक बड़ा हिस्सा खरीदा।

घरेलू म्यूचुअल फंड ने भी इस इश्यू में प्रमुखता से हिस्सा लिया। उन्होंने 18 फंड हाउसों की कुल 59 योजनाओं के माध्यम से 5.06 करोड़ शेयर खरीदे, जो कि एंकर बुक का लगभग 36% हिस्सा है। इनमें HDFC, ICICI प्रूडेंशियल, कोटक और एक्सिस जैसे देश के बड़े और प्रतिष्ठित बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

IPO विवरण और मूल्यांकन:


Tata Capital का यह ₹15,511 करोड़ का IPO न केवल इस साल का सबसे बड़ा IPO है, बल्कि यह किसी भी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) द्वारा लाया गया अब तक का सबसे बड़ा इश्यू भी है।

यह IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा और 8 अक्टूबर को बंद होगा।

इसकी कीमत सीमा (Price Band) ₹310 से ₹326 प्रति शेयर निर्धारित की गई है, जो कि अंकित मूल्य का 31 से 32.6 गुना है।

इस पेशकश के ऊपरी मूल्य बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन ₹1.32 लाख करोड़ से ₹1.38 लाख करोड़ के बीच आंका गया है।

Invester’s को कम से कम 46 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जो न्यूनतम लॉट साइज़ है।

Share’s का विभाजन और पूंजी उपयोग:


यह issue कुल 47.58 करोड़ शेयर का है, जिसे दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है:

₹21 करोड़ नए शेयर: इससे प्राप्त होने वाली राशि सीधे TATA capital के पास जाएगी और इसका उपयोग मुख्य रूप से कंपनी की टियर-I पूंजी को मजबूत करने में किया जाएगा। यह कंपनी के भविष्य के विकास और वित्तीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।

₹26.58 करोड़ शेयर ऑफर सेल (OFS): इस हिस्से के तहत मौजूदा share holders अपने शेयर बेचेंगे।

Tata Sons 23 करोड़ शेयर बेचेगी।

IFC 3.58 करोड़ शेयर बेचेगी।

OFS से प्राप्त होने वाला पैसा सीधे उन शेयरधारकों के पास जाएगा जो अपने शेयर बेच रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों का इस issue के बाद लगभग 11% शेयर कम हो जाएगा। यह इश्यू इस वर्ष की शुरुआत में हुए TATA capital के राइट्स issue के मूल्यांकन के करीब है, लेकिन ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) पर हुए पहले के कारोबार से यह काफी नीचे है।

Leave a Comment