TVS Raider Dual Disk के साथ 125cc बाजार में आते ही धूम मचा रही है, जानिए क्या है इसमें खास

TVS मोटर कंपनी अपने सबसे पॉपुलर और TVS Raider 125 cc की सबसे नया एडवांस वर्जन मार्केट में लेकर आ गई है और आते ही इसमें पूरा बाजार में धूम मचा रखी है। 125 सीसी के इस सेगमेंट में यह बाइक बूस्ट मोड और डुएल डिस्क ब्रेक के साथ देखने को मिल रही है और इसके साथ ही ग्लाइड थ्रू जैसे टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ देखने को मिल रही है। इस बाइक में डबल डिस्क ब्रेक होने के साथ-साथ सिंगल ABS के साथ मिल रही है जो राइडर्स को काफी ज्यादा स्टेबिलिटी का अनुभव रहता है।

TVS Raider 125 cc bike की नई updates:

IGO assist और boost mode:

दोस्तों टीवीएस राइडर अब तक काफी ज्यादा digital advance और smart टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसमें आपको बूस्ट मोड होने की वजह से बाइक में 11.75 Nm का टार्क जनरेट करती है जिससे raider को बाइक के स्पीड में एक जबरदस्त power मिलती है साथ इससे बाइक भी काफी तेजी से चलता है।

GTT (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी):

TVS Raider में यह टेक्नोलोजी बाइक के स्पीड को कंट्रोल करके कम गति पर चलाने के लिए काफी ज्यादा मदद करता है जिससे बाइक एक्सीलेटर में भी ज्यादा आवाज भी नहीं आती है।
और इसके साथ राइडर्स को बड़े ट्रैफिक वाले जगह पर भी गाड़ी को धीमी गति में चलाने में किसी भी प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिलती और साथ इसकी वजह से काफी आसानी से भीड़भाड़ वाली जगह से काफी आसानी से निकाल सकती है। इसके साथ है इसमें फ्यूल की एफिशिएंसी काफी ज्यादा अच्छी होती है।

Riders के लिए multiple ride mode:

इस अपडेट में TVS Raider में riders के लिए पुराने वाले TVS Raider की तुलना में कई सारे ride mode देखने को मिला है। जो riders के अनुभव को और भी अच्छा बना देता है।

SmartXonnect Platform:

TVS Raider में अब काफी अधिक एडवांस फीचर्स शामिल होते देखने को मिला है जो अब तक के इस सेगमेंट में काफी तगड़ी है इस बार Raider 125 cc में turn-by-turn nevigation, bluetooth कनेक्टिविटी technology, voice assist, call handling और इसके साथ ही notification मैनेजमेंट जैसी स्मार्ट फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिली है जो अब तक की इस प्राइस सेगमेंट सबसे बेहतर है।

Follow Me Headlamp:

यह इस सेगमेंट में फर्स्ट फीचर है जो गाड़ी के बंद होने के बाद भी कुछ समय तक इसकी हेडलाइट को जलाए रखना है। जिससे riders को ज्यादा अंधेरे वाले जगहों पर भी पार्किंग करते समय अंधेरे का सामना न करना नहीं पड़ता और इसके साथ ही सुरक्षित रूप से पार्किंग से बाहर निकलने में मदद करता है। यह फीचर लोगों को बहुत अधिक पसंद आ रही है।

ABS (anti braking system) और Dual Disk brakes:

TVS Raider यह पहली ऐसी बाइक होगी जिसमें कंपनी ने Dual Disk brakes के साथ ही साथ single चैनल ABS (anti braking system) दिया हुआ है जो अब तक के सभी 125 cc की बाइक्स में नहीं दिया गया था साथ में ABS होने के वजह से riders को high speed में भी काफी ज्यादा स्टेबिलिटी मिलती है, जो किसी राइडर्स के लिए काफी मददगार साबित होता है।

TVS Raider 125 cc 2025 के update में colour और Design:

इस बाइक के ऑयल व्हील को इस बार स्पोर्टी लाल पेंट किया गया है जो दिखने में बहुत शानदार हैं और इसमें एक और नया मेटलिक सिल्वर पेंट भी शामिल किया गया है जिससे दोनों के कॉम्बिनेशन में TVS Raider 125 को एक बेहतरीन स्पोर्ट्स look देता है।
वर्तमान के जनरेशन के युवाओं को स्पोर्ट लुक मिलने से इसकी गतिशीलता को और भी बढ़ाता है।

TVS Raider 125 की टायर की खास बात:

TVS Raider के इस नए वेरिएंट में पहले से बड़े और चौड़े टायर्स देखने को मिला है, जो सड़कों में बहुत अच्छी ग्रिप बना कर चलती है और साथ ही इसके मदद Corning Capacity को बहुत अधिक बढ़ा देता है, इससे riders को बाइक को अधिक स्पीड चलने पर भी बहुत अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है। बात करे इसकी टायर की चौड़ाई की तो इसका rear tyre 110/80-70 और front का tyre 90/90-70 देखने को मिला है जो राइड करने के लिए अच्छी मानी जाती है।

TVS Raider 125 Engine:

TVS Raider 125 के engine में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें 124.8 cc Air और Oil-cooled, single-cylinder, 3-valve SI engine दिया गया है। साथ ही अगर इसके इंजन gearbox की बात करे तो इसमें कुल 5-Speed Gearbox दिया गया है।

TVS Raider 125 की ex-showroom कीमत क्या है:

दोस्तों यहां आपको बता दे कि TVS Raider ने अपनी दो प्रकार के वेरिएंट लॉन्च किया है जिसमें से पहला है TFT DD इसकी ex-showroom की कीमत ₹95,600 रुपए है और दूसरे वेरिएंट SXC DD है जिसकी ex-showroom की कीमत ₹93,800 रुपए है।
आपको यह भी बता दे कि इस bike को TVS 6 October 2025 को लांच कर दी है।

Leave a Comment