CG Vyapam Requirement 2025: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में निकली Chemist भर्ती, ऐसे करे online apply

CG Vyapam Requirement Vacancy 2025 में व्यापम ने नई वेकैंसी निकाली है जो रायपुर के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में Chemist के पद के लिए है, CG Vyapam ने इसकी नोटिफिकेशन पहले ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दी थी साथ ही इसमें आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 29/09/2025 से शुरू हो गई है। इस पद के लिए पात्र जितने भी अभ्यर्थी इच्छुक है जल्द ही अपना आवेदन CG Vyapam पर जाकर भर ले।
इसके साथ ही यह भर्ती छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिकों लिए है।

CG Vyapam Requirement Vacancy Details:


Vyapam की इस chemist डिपार्टमेंट की पद की बात करे तो यह कुल 12 पदों के लिए निकाली गई है।

जिसमें से 04 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए, 01 पद अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए और 05 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए और इसके साथ ही 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पद के लिए निकाली गई है।

जिसके साथ महिलाओं, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यागजनों के लिए नियमानुसार विशेष आरक्षण प्रदान होगा।

CG Vyapam Requirement Vacancy 2025 के बारे में कुछ मुख्य जानकारी:


Recruitment Organization इस पद को CG Vyapam द्वारा निकाला गया है।
बात करे इसके डिपॉर्टमेंट की तो यह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PEHD) के लिए Chemist पद के लिए रहने वाली है।
pay scale की बात करे तो यह 7 level में ₹28,700 से ₹91,300 होगी। और बात करे इसके जॉब लोकेशन की तो यह छत्तीसगढ़ में ही रहने वाली है।

Qualification और Age limits:


Chemist के इस पद में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय के साथ ही अभ्यर्थी को बी. एस. सी. (B. Se. Chemistry department) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

बात करे इसमें आवेदन करने के लिए आपकी उम्र की तो CG Vyapam ने उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम 40 वर्ष रखी है, शासन द्वारा नियमानुसार विशेष आरक्षण आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए समय सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ 01/01/2025 के आधार पर अभ्यर्थियों की समय सीमा को माना जाएगा।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ:


इस पद में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 29 सितंबर 2025 को शुरू हो गई है इसके साथ इसकी आवेदन ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 22 अक्टूबर 2025 तक है।

CG Vyapam द्वारा आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु पोर्टल को 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक खोला जाएगा जिससे उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार के बदलाव कर सकेंगे।
इसके साथ ही 15 दिसंबर 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। CG Vyapam द्वारा इस पद के लिए लिखित परीक्षा को 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया है।

आवेदन शुल्क:


Vyapam द्वारा इस फॉर्म का ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। आपको बता दे कि यह परीक्षा शुल्क छत्तीसगढ़ के मूल स्थानीय निवासी के अभ्यर्थियों को परीक्षा के उपस्थित होने के बाद वापस कर दिया जाना है।

Selection Process(चयन प्रक्रिया):


यह परीक्षा एक दिवसीय होने वाला है जो लिखित (Objective Type) में होगी। इसका चयन मेरिट सूची लिस्ट के आधार पर होगी। उसके बाद document verification और फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट होनी है।

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड आवेदन को डाल सकते है।
जिसमें अगर उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहा है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लेवे और अगर पहले भी डाल चुके है तो लॉगिन के ऑप्शन में जाकर लॉगिन कर लेवे, उसके बाद आवेदन में जाकर मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भर देवे।
फिर उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और शुल्क का भुगतान करे। उसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन प्राप्त कर लेवे।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण Links

Official Website Link – vyapam.cgstate.gov.in
Official PDF Notification – download link
Online Apply Link – Click Here for apply

Leave a Comment