CGPSC भर्ती 2025: CGPSC ने notification जारी कर दी 55 पदों की सीधी भर्ती, देखे अंतिम तिथि और क्या रहने वाली है योग्यता?

दोस्तों जिस पद का आप अभी तक इंतेज़ार कर रहे थे CGPSC उसको लेके आ गया गया है जी हां CGPSC ने अधीक्षक में 55 की बम्फर भर्ती लेके आ गई है।

जिसको छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) एवं (मिहला एवंबाल विकास विभाग) में अधीक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके साथ ही इस पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब इसमें आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही इसका आवेदन शुरू कर दिया गया है जो CGPSC के साइट में online mode में डाला जा रहा है।

महत्वपूर्ण तिथियां और Website:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अधीक्षक Requirements 2025 के लिए CGPSC ने 23 सितम्बर 2025 को ऑनलाइन मोड से शुरू कर दी है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार CGPSC के official website psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन को डाल सकते है, इसके साथ उपरो³ त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10/10/2025 को दोपहर के 12:00 बजे से लेकर के दिनांक 08/11/2025 रात्रि के 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के online माध्यम से कर जा सकते है। 

इसके साथ ही Online Application में त्रुटि सधुार का कार्य करने के लिए आवेदन करने का अंतिम तिथि के बाद दिनांक 09/11/2025 में दोपहर के 12:00 बजे से लेकर दिनांक  11/11/2025 के रात्रि के 11:59 बजे तक उम्मीदवार कर सकते है। इसके साथ ही इस पद के लिए त्रुटी सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन माध्यम में ही कर सकते है। इसके साथ साथ आपको बता दे कि इसमें त्रुटी सुधार के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

दोस्तों बात करे परीक्षा तिथि की तो वह CGPSC द्वारा निर्धारित तिथि 07/12/2025 को सुबह 11:00 बसे से लेकर 01:15 बजे तक रखी गई है।

CGPSC Vacancy 2025: 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 55 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को इस पद पर आवेदन करने के लिए CGPSC की official website psc.cg.gov.in पर online माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Eligibility और age relaxation:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) इन पदों में भर्ती के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष तक की होनी चाहिए, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आयु सीमा को मापते हुए इसे 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। 

इसके साथ ही आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट नियत की गई है, यानी अब छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार 40 वर्ष होने तक इसमे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, SC/ST/OBC और विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

परीक्षा शुल्क:

आवेदन शुल्क के संबंध में, छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर-क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रहेगा। इसके अलावा, सभी को पोर्टल शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा।

इसके साथ ही आपको बता दे कि Online Application में Paid error correction का कार्य Free error correction करने की आखिरी तिधि के बाद दिनांक 12/11/2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 14/11/2025 रात्रि 11:59 बजे तक उम्मीदवार कर सकते है। उक्त Paid error correction हेतु रु. ₹500/- शुल्क लिया उम्मीदवरो से लिया जा रहा हैं। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार online media से ही किया जा सकेगा। सशुल्क त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल अपने लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल-निवासी, disabled people एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में ही सुधार कर कर सकते है।

CGPSC के पद में आवेदन करने के लिए पात्रता:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास समाजकार्य (msw), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या विधि (Law) में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। उपरोक्त किसी भी विषय में डिग्री धारक योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए नीचे लिंक को छुए:

Official Website – Click here

Online Application Registration – Click here

Online Application Login – Click here

CGPSC Notification – Click here

दोस्तों देखिए सैलरी क्या रहने वाली है और selection:

पद का नाम :- अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था)

सेवा श्रेणी :- राजपत्रित कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी कार्यपालिक

वेतन मैट्रिक्स :- वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (9300-34800+ग्रेड पे 4300)

इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

Leave a Comment