Chhattisgarh Requirement Vacancy:
CG Vyapam Requirement Vacancy 2025 में व्यापम ने नई वेकैंसी निकाली है जो Chhattisgarh High Court, Bilaspur के अंतर्गत अनुवादक (Translator) के पद के लिए है, CG Vyapam ने इसकी नोटिफिकेशन पहले ही अपनी official website पर डाल दी थी साथ ही इसमें आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 25/09/2025 से शुरू हो गई है।
इस पद के लिए पात्रता प्राप्त जितने भी अभ्यर्थी इच्छुक है जल्द ही अपना आवेदन vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर भर ले।इसके साथ ही यह भर्ती छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिकों लिए है।
CG Vyapam Requirement Vacancy Details:
Vyapam की इस Chhattisgarh High Court, Bilaspur में अनुवादक (Translator) की पद की बात करे तो यह कुल 72 पदों के लिए निकाली गई है।जिसमें से 33 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए जिसमें 9 पद महिला के लिए, 13 पद अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए जिसमें से 3 पद महिला के लिए और 15 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए जिसमें 4 पद महिला के लिए और इसके साथ ही 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पद के लिए जिसमें 3 पद महिला उम्मीदवार के लिए निकाली गई है।
CG Vyapam Requirement Vacancy 2025 के बारे में कुछ मुख्य जानकारी:
Recruitment Organization इस पद को CG Vyapam द्वारा निकाला गया है। बात करे इसके डिपॉर्टमेंट की तो यह Chhattisgarh High Court, Bilaspur के अंतर्गत अनुवादक (Translator) पद के लिए रहने वाली है।इसके साथ बात करे अगर इसके Job Location की तो यह Bilaspur, Chhattisgarh में ही रहने वाली है।
Minimum Qualification और Experience:
किसी मान्यता प्राप्त university से हिंदी विषय में Master’s Degree के साथ English language में पूर्णतः efficiency या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से English में Master’s Degree के साथ the Hindi language में पूर्णतः efficiency होनी अनिवार्य है।
Age limitation और relaxation:
बात करे इसमें आवेदन करने के लिए तो इसमें उम्मीदवारों की उम्र की तो CG Vyapam ने उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम 30 वर्ष रखी है, शासन द्वारा नियमानुसार विशेष आरक्षण आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए समय सीमा में छूट दी गई है।
इसके साथ 01/01/2025 के आधार पर अभ्यर्थियों की समय सीमा को माना जाएगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ:
इस पद में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 25 सितंबर 2025 को शुरू हो गई है इसके साथ इसकी आवेदन ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 21 अक्टूबर 2025 तक है।
CG Vyapam द्वारा आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु पोर्टल को 22 से 24 अक्टूबर 2025 तक खोला जाएगा जिससे उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार के बदलाव कर सकेंगे।इसके साथ ही 8 दिसंबर दिन सोमवार 2025 को Admit Card जारी कर दिया जाएगा। CG Vyapam द्वारा इस पद के लिए लिखित परीक्षा को 14 दिसंबर दिन रविवार 2025 को आयोजित किया गया है।
आवेदन शुल्क:
Vyapam द्वारा Chhattisgarh High Court, Bilaspur में अनुवादक (Translator) पद में फॉर्म का ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
सामान्य वर्ग के लिए रु. 350 रुपए, अन्य पिछडा वर्ग के लिए रू. 250 रुपए और इसके साथ ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए रू. 200 रुपए रखा गया है।
आपको बता दे कि यह परीक्षा शुल्क उन अभ्यर्थियों को वापस कर दिया जाएगा जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के विधिवत दिलाएगा।
Selection Process(चयन प्रक्रिया):
अनुवादक के इस पद में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों के लिए 2 phase में परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें पहले phase में screening test देना होगा जिसमें अभ्यर्थियों को कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके साथ ही प्रत्येक प्रश्न 1-1 नंबर का रहेगा। इसके साथ ही आपको बता दे कि इस पहले phase में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होने वाली है।
इसके साथ ही दूसरे phase में अभ्यर्थियों का 2 तरह से परीक्षा होने वाला है जिसके पहले पार्ट में 300 शब्दों के एक Passage को English से Hindi में translate करना होगा और इसके साथ ही 300 शब्दों के ही एक passage को Hindi से English में translate करना होगा। इसमें प्रत्येक passage 50-50 अंको का रहने वाला है। इसके साथ ही बात करे इसके दूसरे पार्ट की तो उसमें अभ्यर्थियों का 50 अंको का skill test होने वाला है।
आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड आवेदन को डाल सकते है। जिसमें अगर उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहा है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लेवे और अगर पहले भी डाल चुके है तो लॉगिन के ऑप्शन में जाकर लॉगिन कर लेवे, उसके बाद आवेदन में जाकर मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भर देवे।फिर उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और शुल्क का भुगतान करे। उसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन प्राप्त कर लेवे।
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक🖇️🔗
Official Website Link – vyapam.cgstate.gov.in
Official PDF Notification – Click here/Click here/Click here
Online Apply Link – Click Here for apply