दोस्तों Mahindra ने अपनी नई Mahindra Bolero में क्या नए बदलाव किए हैं आईए देखते हैं।
जब भी भारत में मजबूत और टिकाऊ गाड़ियों की बात होती है, तो Mahindra Bolero का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सालों से ये SUV ग्रामीण सड़कों, पहाड़ी इलाकों और शहरों के traffice में अपना लोहा मनवाती आ रही है। लेकिन वक्त के साथ हर चीज़ को खुद को थोड़ा बदलना पड़ता है, और बोलेरो भी इससे अछूती नहीं रही।
Mahindra ने अपनी क्लासिक Bolero और Bolero Neo मॉडल्स को Update कर नया रूप दिया है, जो न सिर्फ देखने में बेहतर है बल्कि अब चलाने में भी ज्यादा आरामदायक लगती है। आइए जानते हैं कि क्या बदला है और ये बदलाव आम ग्राहक के लिए कितने मायने रखते हैं।
Mahindra Bolero Neo में क्या बदल गया है?
Bolero अब ज़्यादा Smart और थोड़ी Premium दिखती है। इसका नया front grill, बेहतर हेडलैंप डिज़ाइन और नया Stealth Black Color variant गाड़ी को एक नया लुक देता है। इसके साथ अब Diamond cut alloy wheels भी मिलते हैं, जो Bolero को पहले से कहीं ज़्यादा Modern look देते हैं।
हालांकि गाड़ी का overall boxi desgin पहले जैसा ही है — लेकिन यही तो Bolero की पहचान है। डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय Mahindra ने उसके मजबूत और भरोसेमंद लुक को बनाए रखते हुए उसे थोड़ा fresh touch देने की कोशिश की है।
अंदर बैठते ही महसूस होता है फर्क:
Mahindra Bolero के केबिन में अब पहले से ज्यादा फिनिश और आराम देखने को मिलता है। सीटों की डिजाइन बदली गई है और उनमें अब बेहतर कुशनिंग है। कुछ वेरिएंट्स में लेदर जैसे अपहोल्स्ट्री मिलती है जो सफर को और आरामदायक बनाती है।
Dashboard पर अब एक 7-Inch का touch screen दिया गया है जिसमें आप अपना mobile connect कर सकते हैं। म्यूजिक सुनना हो, कॉल लेना हो या navigation — सब कुछ स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल किया जा सकता है। पहले के मुकाबले यह बोलेरो को थोड़ा “2025” में ले आता है।
Related - Mahindra Thar 3 door का updated version आ गया, देखिए क्या-क्या है update में?
Engine और Driving में क्या नया है?
Mahindra ने Mahindra Bolero में वही पुराना भरोसेमंद 1.5 लीटर डीजल इंजन रखा है जो करीब 75 Bhp की ताकत और 210Nm टॉर्क देता है। लेकिन अब यह engine नए BS6 फेज-2 और RDE नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट हो गया है, जिसका मतलब है कि ये अब पर्यावरण के लिहाज से पहले से बेहतर है।
Driving Experience में subtle फर्क महसूस होता है। खासकर Bolero Neo में Suspension थोड़ा बेहतर ट्यून किया गया है, जिससे खराब रास्तों पर झटके कम महसूस होते हैं। यह बदलाव खास उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो Bolero को रोज़ाना लंबी दूरी या उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलाते हैं।
Bolero में Safety का भी रखा गया है ध्यान:
नई Bolero में डुअल एयरबैग्स, ABS, सीटबेल्ट रिमाइंडर, और रियर पार्किंग सेंसर जैसे बेसिक लेकिन ज़रूरी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यानी अब बोलेरो सिर्फ मजबूत नहीं, बल्कि सुरक्षित भी कही जा सकती है।

Price और Variant:
अब बात करते हैं जेब की। बोलेरो की शुरुआती कीमत करीब ₹7.99 लाख (Ex-Showroom) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट में ये ₹9.69 लाख तक जाती है। बोलेरो नियो की रेंज ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख के बीच है।
कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं, लेकिन जो लोग बोलेरो की रगड़खपत सहने वाली नेचर के दीवाने हैं, उनके लिए ये बदलाव कीमत के मुकाबले बेहतर डील साबित हो सकते हैं।
क्यों खरीदी जाए नई Bolero?
पुराने भरोसे के साथ नया स्टाइल
बेहतर आराम और फीचर्स
कम प्रदूषण, ज्यादा एफिशिएंसी
ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त
क्या नहीं बदला?
अगर आप कुछ बहुत बड़ा बदलाव या पूरी तरह नई Bolero की उम्मीद कर रहे थे, तो शायद थोड़ी निराशा हो, इंजन वही है फीचर्स सीमित हैं और पेट्रोल या ऑटोमैटिक विकल्प नहीं है।
Bolero अब भी Bolero ही है, लेकिन थोड़ी नई सोच के साथ:
Mahindra ने इस बार Bolero को ज़्यादा मॉडर्न और यूज़र फ्रेंडली बनाने की कोशिश की है — वो भी बिना उसकी असली पहचान खोए। यह SUV अब भी उनकी पहली पसंद हो सकती है जो एक मजबूत, भरोसेमंद, और ऑल-टेरेन गाड़ी चाहते हैं।
अगर आप एक ऐसी गाड़ी खोज रहे हैं जो दिखने में ठीक-ठाक हो, कम मेंटेनेंस मांगे और हर रास्ते पर चल सके, तो नई Bolero एक बेहतरीन विकल्प है।